टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

नारी सुरक्षा-सम्मान हेतु मिशन शक्ति 5.0 का भव्य शुभारंभ, थाना फतेहगंज में भी देखा गया सीधा प्रसारण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘मिशन शक्ति 5.0’ का भव्य शुभारंभ किया गया।

नारी सुरक्षा-सम्मान हेतु मिशन शक्ति 5.0 का भव्य शुभारंभ, थाना फतेहगंज में भी देखा गया सीधा प्रसारण

बांदा, फतेहगंज

राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘मिशन शक्ति 5.0’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन हुआ तथा मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित SOP पुस्तिका का विमोचन किया।

लाइव प्रसारण के माध्यम से बांदा जिले के थाना फतेहगंज में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष रामकिशोर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएँ, महिलाएँ, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और मिशन शक्ति के उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर महिला पुलिसकर्मी राधा रानी, संभ्रांत नागरिक ओमप्रकाश गुप्ता, रवि शिवहरे, वेद प्रकाश, धनंजय गुप्ता, शिवम, पवन, रवि, शशिकांत सहित अनेक लोग मौजूद रहे। बच्चों और महिलाओं ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन प्रदान करना है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर रोक लगाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है।

योगी सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसने प्रदेश की बेटियों और माताओं में नया विश्वास और आत्मबल जगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!