सपा ने धूमधाम से मनाई मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती
निजामी पैलेस में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, वक्ताओं ने सामाजिक न्याय के लिए कांशीराम के संघर्ष को किया याद

आर. बी. विश्वकर्मा
सह संपादक दमदार टीवी न्यूज
बांदा। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में बहुजन आंदोलन के प्रणेता एवं बसपा संस्थापक कांशीराम की 92 वीं जयंती शहर के निजामी पैलेस में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के युवा क्रांतिकारी अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी तिलक चंद अहिरवार तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने दलित, शोषित और वंचित समाज को राजनीतिक पहचान दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने सामाजिक समानता और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी।
कार्यक्रम में बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी पटेल, लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, वरिष्ठ सपा नेता ईशान सिंह लवी, यूजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित, पूर्व प्रत्याशी किरन यादव, जिला पंचायत सदस्य रजनी यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यनारायण सोनकर, बाबा वाहिनी जिलाध्यक्ष सुमन दिवाकर, उर्मिला वर्मा, शगुफ्ता सिद्दकी, नीलम यादव, पूर्व प्रत्याशी भरत लाल दिवाकर, तिंदवारी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद, लालमन यादव, शेखर शर्मा, जगमोहन यादव, दिनेश अनुरागी, जिला सचिव कुदरत उल्ला, नासिर खान, करण परिहार, रामलाल प्रजापति, मुशीर अहमद फारूकी, पुष्पेंद्र चुनले, दिलीप पटवा, प्रमोद यादव, आमिर खान, विवेक बिंद तिवारी, निलेश श्रीवास, चमकीला यादव, कल्लू चौहान, बबलू श्रीवास, रवि दिवाकर, सिकंदर यादव, आर.के. समुद्र, हरिशंकर राजपूत, दिवाकर खंगार, अशोक यादव सहित सैकड़ों की संख्या में नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




