राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
बिना अनुमति और नक्शा पास कराए पड़ोसी पर मकान निर्माण कराने का आरोप, सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत

*जिलाधिकारी बांदा कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की मांग की*
*बांदा से चिल्ला राष्ट्रीय राजमार्ग की पी0डब्ल्यू0डी रोड की जमीन पर*
*बिना अनुमति व बिना नक्शा पास कराए बिना मकान का निर्माण कराया जा रहा है जिसे रोका जाये*
*बांदा*-आपको बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर पीड़ित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत पत्र दिया ,बता दें कि सुखलाल पुत्र स्व0 चुनबद्दी निवासी मवई बुजुर्ग थाना कोतवाली नगर बाँदा जनपद बाँदा का है पीडित के पुत्र का (पी0एम0 आवास)
मकान बाँदा से चिल्ला मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग के दाहिने ओर टेहुआ तालाब के
सामने (राष्ट्रीय राजमार्ग के दूसरी तरफ) ग्राम-मवई बुजुर्ग मे पीड़ित के पुत्र का
मकान बना है, बगल के पडोसी जगदीश पुत्र श्री रामऔतार पीड़ित का सहन जो
शादी अवसर आदि के लिये जमीन छोडी गयी थी जिसको दबाकर तथा राष्ट्रीय राजमार्ग मे अनाधिकृत कब्जा कर मकान निमार्ण ईटा व बालू तथा मटेरियल डाल
कर दिनांक 08.03.2026 से बनवा रहा है।
तथा गाँव के सभ्रांत लोग व राजस्व विभाग के लेखपाल व कानूनगो ऐसा अनाधिकृत कब्जा करने से मना किया किन्तु नही मान रहा
है।
और पीड़ित को धमकी दे रहा है कि मेरी जहाँ से मर्जी होगी वहाँ से मैं बनाऊँगा सरकार
क्या कर लेगीं।
उक्त जमीन सरकारी पी0डब्लू0डी० विभाग में आती है जो
बिना प्राधिकरण से नक्सा पास कराये अवैध निमार्ण करा रहा है, जिसको रोका जाए, और मांग है कि स्वयं या किसी सक्षम न्याय प्रिय अधिकारी को भेज कर जांच करवाकर कार्यवाही किया जाये।




