यूपीलोकल न्यूज़

बदौसा में कहिमानी माता मंदिर परिसर में दंगल का रोमांच चरम पर

बदौसा में कहिमानी माता मंदिर परिसर में दंगल का रोमांच चरम पर

आर. बी. विश्वकर्मा

सह संपादक

दमदार टीवी न्यूज

 

बदौसा (बांदा)। शक्तिपीठ कहिमानी माता मंदिर परिसर में चल रहे ग्रामीण मेला एवं विशाल दंगल के तीसरे दिन अखाड़े में जोश और रोमांच अपने चरम पर रहा। दिनभर चले मुकाबलों में कुल 20 कुश्तियां कराई गईं, जिनमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

महिला वर्ग में हानि का परचम

महिला वर्ग का सबसे चर्चित मुकाबला भारत की महिला पहलवान हानि (कानपुर) और अंजली (नेपाल) के बीच हुआ। हानि ने शानदार दांव-पेच दिखाते हुए अंजली को पराजित कर भारत का परचम लहरा दिया। मुकाबले के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इसके अलावा काजल पहलवान (बांदा) और अंजली (नेपाल) के बीच भी जोरदार भिड़ंत हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

पुरुष वर्ग में चीता पहलवान की जीत

पुरुष वर्ग में भारत केसरी चीता पहलवान (पंजाब) और कृष्णा पहलवान (गोरखपुर) के बीच 150 किलो वर्ग का मुकाबला बेहद रोचक रहा। कड़े संघर्ष के बाद चिता पहलवान ने कृष्णा पहलवान को शिकस्त दी।
अन्य मुकाबलों में:
लवकुश (शाहपुर सानी)
बुद्धराज व स्वयंवर
उदय (मऊ) व सुशील (मुकाबला बराबरी पर)
बैशाली (दिल्ली) व जय सिंह (हमीरपुर)
बैशाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जय सिंह को पछाड़कर जीत दर्ज की।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

दंगल में रेफरी की भूमिका राजू पहलवान और राजेश पहलवान ने निभाई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मंक द्विवेदी, थानाध्यक्ष बदौसा अजीत प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रामनरायण सरोज, शालनी पटेल (प्रदेश उपाध्यक्ष, जेडीयू उत्तर प्रदेश), मौसमी कोटार्य (सपा नेत्री), रज्जू वर्मा (बीडीसी सदस्य) तथा वरिष्ठ समाजसेवी उमा कुशवाहा (चेयरपर्सन, ग्रीन एंड हैपी इंडिया ट्रस्ट) विशेष रूप से मौजूद रहीं।
अतिथियों ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर मुकाबलों की शुरुआत कराई और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मेले में उमड़ी भीड़

दंगल के साथ-साथ ग्रामीण मेले में भी जबरदस्त भीड़ रही। झूले, दुकानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले की रौनक बढ़ाई।
यह आयोजन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बदौसा एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल बदौसा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हो रहा है। आयोजन मंडल में शिव प्रसाद उर्फ शिवा, रामजस निषाद, संतोष कुशवाहा (पत्रकार), धर्मेन्द्र सिंह खटीक, नीरज मिश्रा, नूरुल हसन सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी कई बड़े और रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें लेकर क्षेत्र में उत्साह बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!