https://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपी

तिंदवारी में गुंडागर्दी, युवक को घेरकर पीटा

खेल के बहाने बुलाकर किया हमला, जान से मारने की धमकी

आर. बी. विश्वकर्मा

सह संपादक दमदार टीवी न्यूज

 

तिंदवारी (बांदा)। तिंदवारी थाना क्षेत्र में मैच खेलने के बहाने बुलाकर एक युवक पर सुनियोजित हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार युवकों ने मिलकर उसे घेर लिया और डंडों व लात – घूंसों से बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
मोहल्ला रामनगर निवासी राज विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मार्च को उसे अभय सिंह ने जौहरपुर स्थित काली माता मंदिर के पास मैच खेलने के लिए बुलाया था। जब वह मौके पर पहुंचा तो अभय सिंह पहले से वहां मौजूद मिला और उसने बताया कि मैच रद्द हो गया है।
पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान अभय सिंह ने फोन कर अपने साथियों विपिन, अनिल और एक अज्ञात व्यक्ति को मौके पर बुला लिया। चारों आरोपियों ने मिलकर अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी और बिना किसी  उकसावे के डंडों व लात – घूंसो से हमला कर दिया। इस हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी, जिससे वह भयभीत है।
मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभय सिंह, विपिन, अनिल व एक अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!