गौवंश वन्य विहार सिंधन कला में विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन संपन्न
गौवंश वन्य विहार सिंधन कला में विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन संपन्न

गौवंश वन्य विहार सिंधन कला में विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन संपन्न
पैलानी (बांदा)। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर दिनांक 15 जनवरी 2026 को गौवंश वन्य विहार, सिंधन कला में विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गौवंश वन्य विहार के संचालक डॉ. अनिल कुमार शर्मा द्वारा विधिवत गौ पूजन से की गई।
इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने कहा कि गाय न केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व में हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने गौ सेवा एवं गौ रक्षा को मानव जीवन का महत्वपूर्ण कर्तव्य बताते हुए कहा कि मकर संक्रांति के दिन निराश्रित गौवंशों को भोजन कराना विशेष पुण्यदायी होता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अनूप सिंह ने कहा कि गाय हमारे धर्म का प्रतीक है और उसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि गाय केवल गौशालाओं तक सीमित न होकर प्रत्येक घर में होनी चाहिए।
वहीं सोनू शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि गाय से प्राप्त दूध, दही और घी मानव जीवन के लिए अमृत के समान हैं, जो स्वास्थ्य और संस्कार दोनों को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में रामनारायण, अशोक यादव, अंजली शर्मा, शिवकली, गीता, विकास, सुकन्या, शिवांश, रामभजन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जीतू सिंह राठौर ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




