
- पटना एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा! फर्जी सेना की ID और आतंकी संगठन से जुड़े दस्तावेज़ के साथ युवक गिरफ्तार।
पटना से बड़ी खबर सामने आई है।
एयरपोर्ट के पास पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवम शर्मा उर्फ शिवम कुमार, निवासी वैशाली, के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से भारतीय सेना की फर्जी पहचान पत्र, गृह मंत्रालय का नकली आईडी कार्ड और इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े आईकार्ड बरामद हुए हैं। यही नहीं, आरोपी के मोबाइल से पाकिस्तानी झंडे वाले फोटो भी मिले हैं।
सूत्रों के मुताबिक, युवक के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज़ बरामद होने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मामले की जानकारी आईबी और एनआईए को भी दे दी गई है।
गौरतलब है कि यह घटना 27 सितम्बर 2025 की रात को पटना एयरपोर्ट परिसर में घटी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने युवक को एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आतंकी संगठनों से संभावित संबंधों की जांच जारी है।




