यूपीराजनीति

जन अधिकार पार्टी जिला अध्यक्ष हनुमान दास राजपूत बोले— जनता की सेवा ही राजनीति का उद्देश्य

अबू आसिम आजमी से शिष्टाचार भेंट

 

बांदा(मुंबई)। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष जनाब अबू आसिम आजमी के आवास पर मुंबई दक्षिण मध्य समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जनाब सैयद अब्दुल हकीम ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

बैठक में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बांदा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, मुंबई प्रदेश सचिव नवाज शेख, जमवारा प्रधान व जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, लल्लन खान, अनीस उर्फ पांचा तथा सैयद मौलाना अनीस मौजूद रहे।

 

इस दौरान जन अधिकार पार्टी बांदा के जिला अध्यक्ष एवं सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हनुमान दास राजपूत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा, “राजनीति का असली उद्देश्य जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास होना चाहिए। बांदा की जनता आज भी रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। इन समस्याओं का समाधान ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

 

उन्होंने आगे कहा, “जन अधिकार पार्टी सदैव आम जनता की आवाज़ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद और सहयोग से ही लोकतंत्र मजबूत होता है और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे रखा जा सकता है।”

 

इस शिष्टाचार भेंट को विभिन्न दलों के नेताओं के बीच आपसी संवाद और सहयोग की दिशा में सकारात्मक कदम माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!