टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के द्वारा आज महरौनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 



*अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के द्वारा किया गया वृक्षारोपण*

*सभी लोग अपने आस पास एक-एक पेड़ अवश्य लगाए-* *जिलाध्यक्ष*

महरौनी। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा के निर्देश पर महासभा के द्वारा महरौनी में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र झा ने कहा कि सभी को प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए व सभी लोग अपने आसपास एक-एक पेड़ अवश्य लगाए जिससे आने वाले समय में हमें शुद्ध वातावरण मिल सके।वहीं जिला प्रवक्ता राजेश झा ने कहा कि लोग धीरे-धीरे अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आसपास के हरे भरे पेड़ों को काट रहे हैं जिससे आगे चलकर प्रकृति पर बुरा असर पड़ेगा अगर लोग पेड़ लगा नहीं पा रहे हैं तो पेड़ काटे भी नहीं।इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र झा राजेश झा अवध बिहारी झा जिला कार्यकारिणी सदस्य,महेश झा नगर अध्यक्ष,कुलदीप झा,सौरभ झा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!