https://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़युवायूपीराज्य

बांदा की बेटी तुलसा त्रिवेदी बनीं डिप्टी एसपी, जिले में खुशी की लहर

6वीं रैंक (डिप्टी एसपी) और 43वीं ओवरऑल रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान, बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

आर. बी. विश्वकर्मा

सह संपादक दमदार टीवी न्यूज 

बांदा। जनपद की होनहार बेटी तुलसा त्रिवेदी ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर डिप्टी एसपी पद प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है और लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।
तुलसा त्रिवेदी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बाँदा से हाईस्कूल तथा जीजीआईसी, बाँदा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पंडित जे.एन. कॉलेज, बाँदा से बीएससी की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपने लक्ष्य को तय कर लिया था और उसी दिशा में निरंतर मेहनत करती रहीं।
तुलसा के पिता श्री गयाशंकर त्रिवेदी (बबलू) उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग, बाँदा में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनका परिवार सर्वोदय नगर, बाँदा में निवास करता है, जबकि मूल रूप से वे ग्राम नरी के निवासी हैं।
उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी प्रयागराज से शुरू की और बाद में दिल्ली में रहकर अपनी तैयारी को और मजबूत किया। उनकी इसी लगन और मेहनत का परिणाम रहा कि उन्होंने डिप्टी एसपी पद पर 6वीं रैंक और ओवरऑल 43वीं रैंक हासिल की।
इस उपलब्धि पर उनके परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तुलसा त्रिवेदी की यह सफलता विशेष रूप से बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
तुलसा त्रिवेदी की सफलता यह संदेश देती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!