https://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़युवायूपीराज्य

ओलावृष्टि का कहर: बांदा में रबी फसलें बर्बाद, किसानों पर टूटा संकट

तिन्दवारी क्षेत्र के कई गांवों में गेहूं की फसल चौपट, भाजपा नेता ने डीएम से मांगा मुआवजा

 

ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से रबी फसलें चौपट, भाजपा नेता ने डीएम से मुआवजे की मांग की

*बांदा।*- जनपद में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने किसानों की रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। तिन्दवारी क्षेत्र के कई गांवों में गेहूं सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री देवेश कुमार मोनू ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में बताया कि ग्राम परसौड़ा (बरेठी अस्करन, अमरइया, बछेउरा), गजनी, मिरगहनी, पपरेंदा, गोखरही, महुई, अतरहट, पिपरहरी, सिंघौली, मूंगुस और तेरहीमांफी समेत कई गांवों में अचानक बदले मौसम ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
बताया गया कि गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार थी, लेकिन ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण फसल खेतों में गिरकर खराब हो गई। इससे किसान बेहद चिंतित और दुखी हैं। यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ, तो बाकी बची फसलें भी नुकसान की चपेट में आ सकती हैं।
भाजपा नेता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द सर्वे कराया जाए और किसानों को उनकी क्षति के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!