https://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़देशयूपीराज्य

गौशाला में हीटर व सफाई के नाम पर ₹86,450 निकाले, मौके पर लटका मिला ताला

तिंदवारी ब्लॉक के गोखराही गांव की अस्थाई गौशाला का मामला, कर्मचारियों के न मिलने पर उठे सवाल

*गौशाला में हीटर लगाने के नाम पर निकाले गए रु 86450*

 

*बांदा* -गौशाला के कर्मचारी के नाम पर प्रतिमा ₹30000 निकाला जा रहा है और जनवरी माह में 20000 एवं फरवरी माह में सफाई के नाम पर 40100 निकल गया है

आज विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ तिंदवारी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोखराही में संचालित अस्थाई गौशाला में बाहर से ताला लटका हुआ था गौशाला में कोई कर्मचारी नहीं मिला गोवंश भूख के कारण जमीन की धूल चाट रहा था

इसके बाद लगातार कई बार गौशाला का निरीक्षण किया गया लेकिन एक भी बार गौशाला में कर्मचारी नहीं मिले हर बार बाहर से ताला लटका मिला 

आगे महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि लगातार ग्राम प्रधान और सचिव मिलकर सरकारी धन का बंदर बांट कर रहे हैं जो की लगातार गौशाला के नाम पर सफाई को लेकर कर्मचारियों को लेकर लगातार पैसा निकाला जा रहा है जो की गौशाला में एक भी सफाई नहीं मिलती आखिरकार सफाई के नाम पर पैसा क्यों निकाला जा रहा है गौशाला में जो की लगातार कर्मचारियों का काम होता सफाई करने वाला

आगे महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि ऐसे भ्रष्ट ग्राम प्रधान एवं सचिव खिलाफ तत्काल प्रभाव से जांच करवा के कार्रवाई करें

जितने भी ग्राम पंचायत में ऐसे ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा पैसा निकाला गया है उन सभी की जांच करवाई जाए क्योंकि लगातार भ्रष्ट सचिव के द्वारा पैसा निकाला जा रहा फर्जी तरीके से जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!