यूपीलोकल न्यूज़

खाद वितरण में उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

डढवा मानपुर सहकारी समिति में 400 बोरी खाद का हुआ वितरण

फतेहगंज (बांदा)। थाना फतेहगंज क्षेत्र के अंतर्गत साधन सहकारी समिति डढवा मानपुर में शनिवार को खाद वितरण के दौरान हजारों की संख्या में किसान पहुँच गए। समिति में कुल 400 बोरियाँ खाद वितरण के लिए उपलब्ध थीं। अधिक भीड़ के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही थाना फतेहगंज के प्रभारी निरीक्षक रामकिशोर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने किसानों को लाइन में लगवाकर शांतिपूर्ण ढंग से खाद वितरण कराया। थाना प्रभारी ने किसानों से अपील की कि वे अनुशासन बनाए रखें ताकि सभी को समय पर खाद मिल सके।

समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त खाद की व्यवस्था की गई थी। शनिवार को 400 बोरियों का वितरण किया गया, जिससे अधिकांश किसानों को खाद मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि अगले चरण में भी खाद की नई खेप मंगाई जा रही है ताकि सभी पंजीकृत किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा सके।

पुलिस और समिति कर्मचारियों की तत्परता से व्यवस्था सामान्य बनी रही। वितरण कार्य शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!