बदौसा में किशोरियों के बीच लोकतंत्र व सांझी विरासत पर जागरूकता कार्यक्रम
ग्रीन एण्ड हैपी इंडिया ट्रस्ट की पहल, 35 युवतियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

बदौसा (बाँदा)। ग्रीन एण्ड हैपी इंडिया ट्रस्ट की बदौसा टीम द्वारा राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल बदौसा में किशोरियों के बीच लोकतंत्र और सांझी विरासत पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 35 युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक में युवतियों को संवैधानिक मूल्य, न्याय और समानता, लोकतंत्र एवं समाजवाद की गहराई से जानकारी दी गई। साथ ही जेंडर भेदभाव पर चर्चा करते हुए यह संदेश दिया गया कि एक सशक्त समाज के लिए महिलाओं को बराबरी का स्थान मिलना आवश्यक है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा लोकतंत्र और सांझी विरासत पर संवाद, जहाँ प्रतिभागियों ने समझा कि लोकतंत्र केवल शासन प्रणाली नहीं बल्कि हर व्यक्ति की भागीदारी और समान अधिकारों की प्रक्रिया है। वहीं सांझी विरासत भारत की विविधता और भाईचारे की पहचान है, जो हमें एकजुट करती है।
फैसिलिटेटर संतोष कुशवाहा और रजनी रैकवार ने संवादात्मक शैली में विषय प्रस्तुत किया। अंत में युवतियों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने और सांझी विरासत को संरक्षित करने में सक्रिय भूमिका निभाएँगी।
यह बैठक न केवल ज्ञानवर्धक रही बल्कि युवतियों में आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता भी बढ़ाने का का
म किया।



