Uncategorizedधर्मयूपी

विश्व हिन्दू महासंघ सिद्धार्थनगर द्वारा जिला कार्यकारी के गठन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

विश्व हिन्दू महासंघ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर।

विश्व हिन्दू महासंघ सिद्धार्थनगर द्वारा जिला कार्यकारी के गठन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन न्यायालय परिसर स्थित सभागार में रविवार को किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अखण्ड प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ व अध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर तथा विशिष्ट अतिथि सतीश चन्द्र मिश्र मण्डल प्रभारी बस्ती मण्डल रहें। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजन सिंह सह प्रभारी विश्व हिन्दू महासंघ बस्ती मण्डल, अजय कसौधन जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार संगठन सिद्धार्थनगर, रविन्द्र नाथ त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब सिद्धार्थनगर, हरेन्द्र बहादुर सिंह जिला संयोजक उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोरक्षा प्रकोष्ठ सन्तोष कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ रेखा गुप्ता, उपाध्यक्ष अनामिका शुक्ला, महामंत्री नेहा भारती, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राजा मिश्रा, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ अनिल कुमार विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भृगुनाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया नारायण दत्त दूबे, जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ0 ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ दिव्यांशु महाराज, जिलाध्यक्ष मेनबॉडी कृपा शंकर त्रिपाठी को कार्यकर्ताओं ने निर्विरोध मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष ने तहसील अध्यक्ष इटवा बागेश्वरी मिश्रा, डुमरियागंज तहसील अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह, जोगिया ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, जिला कार्यकारिणी में महामंत्री अरविन्द शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, जिला संयोजक हरेन्द्र बहादुर सिंह उपाध्यक्ष, जैनेन्द्र मिश्रा उपाध्यक्ष, जगन्नाथ चौबे उपाध्यक्ष, विनय पाण्डेय उपाध्यक्ष, विनोद उपाध्याय जिला संगठन, मंत्री इन्द्रेश त्रिपाठी, मंत्री सूरज राय आदि का मनोनयन हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने हिन्दू समाज में हिन्दुओं को एकजुट और मजबूत बनाने के लिए हिन्दू हित में काम करने के लिए तन मन धन समर्पित करके योगी आदित्यनाथ के हिन्दुत्व अभियान को बल प्रदान करने का शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अखण्ड प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि योगी आदित्यनाथ भारत के प्रथम ऐसे नेता हैं, जिन्होंने कहा कि हिन्दू होने पर हमें गर्व है। यह भावना सभी हिन्दुओं को ससम्मान स्वीकार करना चाहिए। मण्डल प्रभारी सतीश चन्द्र मिश्रा जी ने सिद्धार्थनगर की डेमोग्राफी बदलने की साजिश विधर्मियों ने किया है। इसीलिए विश्व हिन्दू महासंघ सजग होकर यहां के हिन्दुओं को जगाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया है। समारोह में सन्तकबीरनगर के जिला महामंत्री सोनू गुप्ता व संजय चौहान, ज्ञान जायसवाल सहप्रभारी मण्डल बस्ती उपस्थिति आये समारोह में धर्मेन्द्र पाल, अमित कुमार त्रिपाठी, रामायण राम, जागीरदारों ओमप्रकाश त्रिपाठी, गिरजा रमन त्रिपाठी, राम लोटन, आकाश गुप्ता, योगेन्द्र पाण्डेय, अवधेश कुमार शुक्ला, आशीष पाण्डेय, राजकुमार, राजेश सिंह, कृष्ण, रितु, राजकमल, वीर बहादुर सिंह, किस कुमार गुप्ता, राधेश्याम कनौजिया, अमरनाथ विश्वकर्मा, विकास लोधी, जामवन्त सैनी, जयप्रकाश पाण्डेय, विराट, बागेश्वरी मिश्रा, अजय पटेल, हरिहर मिश्र, घनश्याम जायसवाल, विनोद दूबे, सन्तराम मौर्य, मंगल प्रसाद, सुधाकर चौबे, अवनीश पाण्डेय, शिवनारायण, रामचन्द्र, सनी दूबे, विकास उपाध्याय, मणिकान्त मिश्रा आदि की उपस्थिति रही।                                                                                                                                                                                                                                                                                रिपोर्ट: सूरज गुप्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!