सालासर धाम में कल होगा पुजारी सेवक महासंघ (रजि.) का महासम्मेलन।
पुजारी सेवक महासंघ का सम्मेलन कल होगा सम्पन्न

सीकर/झुंझुनू।
पुजारी सेवक महासंघ (रजि.) का शेखावाटी संभागीय महासम्मेलन 11 अगस्त को सालासर स्थित मानसिंह की धर्मशाला में आयोजित होगा। झुंझुनू जिला समन्वयक महेश बसावतिया ने बताया कि
इस महासम्मेलन में श्री श्री 1008 श्री राजेंद्र दास जी महाराज (पीठाधीश्वर रेवासा धाम), श्री महाकाल उज्जैन के मुख्य पुजारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश गुरुजी सहित कई विद्वान, महंत और विप्र समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
फलहारी बाबा श्री आनंद गिरी जी महाराज, झुंझुनू संरक्षक वैद्य गुलज़ारी लाल शर्मा और जिलाध्यक्ष विनोद पुजारी के सानिध्य में तैयारियां जोरों पर हैं। बसावतिया ने बताया कि पुजारियों का यह महाकुंभ उनकी दशा और दिशा तय करेगा। सम्मेलन में महान संतों के मार्गदर्शन में पुजारियों की मांगों पर मंथन होगा और आम सहमति से प्रस्ताव पारित कर सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा।




