झुंझुनूं के वरिष्ठ भाजपा नेता व विप्र सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने झुंझुनूं जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत से उनके जयपुर स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
महेश बसावतिया ने प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत से की शिष्टाचार भेंट

महेश बसावतिया ने प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत से की शिष्टाचार भेंट
स्थान: जयपुर/झुंझुनूं
झुंझुनूं के वरिष्ठ भाजपा नेता व विप्र सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने झुंझुनूं जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत से उनके जयपुर स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान बसावतिया ने विप्र कल्याण बोर्ड के पुनर्गठन को लेकर चर्चा की और आग्रह किया कि बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शेखावाटी अंचल के ऐसे विप्र समाज बंधु को सौंपी जाए, जो समाज के हित में समर्पण भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में विप्र कल्याण बोर्ड केवल कागजों तक ही सीमित रहा था।
प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने आश्वासन दिया कि उनकी भावनाओं और सुझावों को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा।
इस अवसर पर सेनी समाज के वरिष्ठ नेता जगदीश सेनी, सुमेर सिंह कड़वासरा, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग भी
मौजूद रहे।