यूपी

गलौली प्रधान के रिकॉर्ड विकास कार्यों को ग्रामीणों ने सराहा ।

प्रधान संघ जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह गौतम जनता व प्रधानों की भलाई के लिए भी करते हैं संघर्ष।

जिला संवाददातामयंक शुक्ला

बांदा। जिले के जसपुरा ब्लाक की ग्राम पंचायत गलौली में हुए भरपूर विकास से हर्ष की लहर है और ग्राम प्रधान ब्रजेन्द्र सिंह गौतम द्वारा कराए गए रिकार्ड विकास कार्य मिशाल बन रहे हैं।

गौरतलब है कि इस संवाददाता ने भ्रमण के दौरान जायजा लेने पर पाया कि बड़ी संख्या में सी सी रोड,इंटरलाकिंग, नाला नाली, स्कूल बाउंड्री, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट,चक रोड, विद्युतीकरण के कार्य कराए गए हैं तथा जिम व अंत्येष्टि स्थल के कार्य प्रस्तावित हैं जो शीघ्र ही पूरे किए जाएंगे। सैकड़ों गौवंश के पालन पोषण की व्यवस्था ग्राम प्रधान द्वारा अपने स्तर से की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गलौली ग्राम प्रधान ब्रजेन्द्र सिंह गौतम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं जिनके द्वारा जनता एवं प्रधानों व सचिवों के शोषण उत्पीड़न पर अंकुश लगाने की कार्यवाहियां भी की गई हैं।भ्रमण के दौरान गांव के गंगा प्रसाद कुटार, हरपाल सिंह, राजेश यादव, रिंकू सिंह, महाराज लाल कुटार, सीताराम सोनकर, जग्गू वर्मा, रामदत्त दुबे, छोटेलाल श्रीवास, रामकृष्ण निषाद आदि तमाम लोगों ने विस्तार से विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि राजसी घराने के ग्राम प्रधान ब्रजेन्द्र सिंह गौतम पूरे समर्पण के साथ ग्राम पंचायत और ग्रामवासियों की उन्नति लिए कार्य करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके ग्राम प्रधान की प्रतिष्ठा से मतलबी वाले कुछ बाहरी तत्व तरह तरह की अफवाहें फैलाते हैं लेकिन ग्रामवासी प्रधान के कार्यों से पूर्णतया संतुष्ट हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!