शादी के महज 42 दिन बाद नवविवाहिता ने जहर खाकर दी जान
ससुराल में जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान हुई मौत

शादी के महज 42 दिन बाद नवविवाहिता ने जहर खाकर दी जान
मायके व ससुराल पक्ष वाले नही बता सके आत्महत्या का कारण
बांदा, 2 जून। शादी के महज डेढ़ महीने हुये हैं फिर भी किसी बात से नाराज होकर नवविवाहिता ने ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के मजरा चौधरीपुरवा निवासी वीरेंद्र पाल ने बताया कि उसकी पत्नी नान बिट्टी उर्फ तुलसा (23) ने सोमवार की सुबह करीब 8 बजे – जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। उसे तत्काल सोनेपुर चित्तकूट
सतना के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शाम को उसने दम तोड़ दिया। परिजन अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे
शव लेकर गांव आ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पति ने बताया कि वह गुजरात मे रहकर काम करता है। उसकी 20 अप्रैल 2026 को शादी हुई थी। शादी के समय वह गुजरात से गांव आया था। चौथी के बाद तुलसा दोबारा 9 मई को मायके से ससुराल आयी थी पता नही इसके दिमाग मे क्या सूझा कि उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने का कारण अज्ञात है। उधर, मृतका के भाई देशराज निवासी बहन के जहर खाने का कारण बूढ़ा रगौली चित्रकूट ने बताया कि अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह आगे की कार्यवाही करेगा।




