https://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

में तूफान का कहर: मुरवल गांव में टूटा सोलर पैनल, किसान की सिंचाई व्यवस्था ठप

तेज आंधी से पीएम कुसुम योजना के तहत लगा सौर ऊर्जा संयंत्र क्षतिग्रस्त, फसल सूखने का खतरा

*बांदा में तूफान का कहर मुरवल गांव में सोलर पैनल टूटा, किसान की सिंचाई ठप*

 

*बांदा* -बांदा जनपद के ग्राम मुरवल में भीषण तूफान ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

गांव निवासी शिरोमण निषाद पुत्र छंगू निषाद के ट्यूबवेल में लगा सोलर सिस्टम तेज आंधी और तूफान की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

यह सौर ऊर्जा संयंत्र प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना वर्ष 2024-25 के तहत कृषि विभाग द्वारा भारत एवं राज्य सरकार के अनुदान से लगाया गया था।

बताया जा रहा है कि तूफान इतना तेज था कि ट्यूबवेल में लगा सौर ऊर्जा पैनल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

 किसान के सामने अब फसल सूखने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं पीने के पानी की समस्या भी गहराने लगी है।

पीड़ित किसान ने प्रशासन और संबंधित विभाग से आर्थिक सहायता एवं जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसान की फसल और पानी की समस्या का समाधान हो

सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!