Uncategorized

रसोई गैस समस्या को लेकर सपा नेताओं ने जताई नाराजगी, एजेंसियों पर पहुंचकर दिया ज्ञापन

रसोई गैस समस्या को लेकर सपा नेताओं ने जताई नाराजगी, एजेंसियों पर पहुंचकर दिया ज्ञापन

 

बांदा। जनपद में लंबे समय से चल रही रसोई गैस की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को आवाज उठाई। सपा नेता ईशान सिंह लवी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसियों पर पहुंचकर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों पर नाराजगी जताई और समाधान की मांग की।

सपा नेता ईशान सिंह लवी के साथ जिला मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, पूर्व कोषाध्यक्ष वृंदावन वैश्य, कल्लू चौहान, ऋषि द्विवेदी, रविन्द्र नाथ गुप्ता, तनय सिंह, सुधीर सिंह और आशीष कुशवाहा मौजूद रहे।

एजेंसियों पर पहुंचकर जताई नाराजगी

नेताओं ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वे सबसे पहले आराधना गैस एजेंसी पहुंचे, जहां कार्यालय बंद मिला। फोन करने पर एजेंसी संचालक रामेंद्र शर्मा को बुलाकर कार्यालय खुलवाया गया। इस दौरान सपा नेताओं ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेने का अनुरोध किया।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल जेल रोड स्थित शर्मिला गैस एजेंसी पहुंचा, जहां लाइन में लगे उपभोक्ताओं को पानी पिलाया गया और एजेंसी प्रबंधन से गैस आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की गई।

धूप में लाइन लगाने को मजबूर उपभोक्ता

सपा नेताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को चिलचिलाती धूप में लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। जबकि उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी का शुल्क भी लिया जाता है, इसके बावजूद समय से सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचाए जा रहे हैं।

प्रशासन से की ये मांगें

सपा नेता ईशान सिंह लवी ने प्रशासन से कई मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से—

गैस एजेंसी मालिकों की जांच कर कार्रवाई की जाए।

वितरण स्थलों पर उपभोक्ताओं के लिए छांव और पीने के पानी की व्यवस्था की जाए।

सड़क या अस्थायी स्थान से सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी शुल्क न लिया जाए।

जिन उपभोक्ताओं को घर तक डिलीवरी नहीं मिली, उनका चार्ज वापस किया जाए।

सिलेंडर वितरण स्थल पर तौल मशीन अनिवार्य रूप से रखी जाए।

बांट-माप विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी बढ़ाई जाए।

गैस डिलीवरी करने वाले हाकरों की संख्या बढ़ाई जाए।

उपभोक्ताओं के अधिकारों से संबंधित बैनर लगाए जाएं।

गैस सिलेंडर की समस्या दूर कर घर-घर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।

वितरण स्थल पर सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए।

सपा नेताओं ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी कार्यकर्ता उपभोक्ताओं के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!