बांदा रेलवे स्टेशन से 2 साल का बच्चा अगवा, नहर में फेंका; पुलिस ने 3 घंटे में सकुशल बचाया
सीसीटीवी, सर्विलांस और त्रिनेत्र ऐप की मदद से आरोपी गिरफ्तार, नहर से सुरक्षित निकाला गया मासूम

*बांदा रेलवे स्टेशन से 2 साल का बच्चा उठाकर नहर में फेंका, पुलिस ने 3 घंटे में किया सकुशल बरामद*
*बांदा* – रेलवे स्टेशन से 2 वर्षीय मासूम को उठाकर नहर में फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दिनांक 24.05.2026 को शाम करीब 20:30 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि बांदा रेलवे स्टेशन से एक 2 वर्षीय बच्चे को अज्ञात व्यक्ति उठा ले गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बांदा ने तत्काल थाना कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, एसओजी व अन्य पुलिस टीमों को लगाया। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
रेलवे परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि घटना शाम करीब 17:30 बजे की है। बच्चे की मां, भाई एवं परिवार के अन्य सदस्य मुंबई जाने के लिए मानिकपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले थे। इसी दौरान आरोपी बच्चे को अपने साथ ले गया।
सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज एवं त्रिनेत्र ऐप की मदद से पता चला कि आरोपी बच्चे को तिंदवारी रोड की ओर ले गया है। जांच के दौरान थाना कोतवाली देहात व एसओजी टीम महोकर चौराहे पर गश्त कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी बच्चे को नहर में फेंककर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान किशन निवासी तिंदवारी के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत नहर से बच्चे को सकुशल बाहर निकालकर बरामद किया। इसके बाद बांदा पुलिस एवं आरपीएफ टीम द्वारा बच्चे को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाइक –अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह बांदा
- *बच्चे की मां द्वारा दी गई बाइट।*


