नो मैपिंग मामलों में आधार कार्ड व बैंक पासबुक से निस्तारण के आरोप, सपा नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
नो मैपिंग मामलों में आधार कार्ड व बैंक पासबुक से निस्तारण के आरोप, सपा नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

नो मैपिंग मामलों में आधार कार्ड व बैंक पासबुक से निस्तारण के आरोप, सपा नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बांदा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ईशान सिंह लवी ने बुधवार को जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी, जनपद बांदा को एक शिकायती ज्ञापन सौंपकर निर्वाचन आयोग द्वारा चल रहे SIR 2025 के कार्य में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की है।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा नो मैपिंग व लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वाले मतदाताओं को जारी नोटिस के निस्तारण में कर्मचारियों द्वारा विशेष छूट के नाम पर आधार कार्ड या बैंक पासबुक के आधार पर ही सुनवाई पूरी किए जाने की जानकारी मिल रही है।
ईशान सिंह लवी ने प्रार्थना पत्र के साथ दो स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए हैं। आरोप है कि इनमें वीरेंद्र नामक कर्मचारी द्वारा किसी विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में सभी बीएलओ को संदेश भेजा गया है कि दस्तावेज अपलोड करने की कोई विशेष बाध्यता नहीं है और मतदाता की बैंक पासबुक को भी दस्तावेज के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
दूसरे स्क्रीनशॉट में भी कथित रूप से एक संदेश में सभी सुपरवाइजर और बीएलओ को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि सिर्फ आधार कार्ड लेकर भी सुनवाई पूरी की जा सकती है।
सपा नेता ने जिलाधिकारी से प्रश्न किया है कि क्या इस प्रकार के निर्देश निर्वाचन आयोग के नियमों और लिखित दिशा-निर्देशों के अनुरूप हैं? साथ ही यह भी पूछा कि क्या इस प्रकार का कोई लिखित आदेश जिला प्रशासन या उच्च अधिकारियों द्वारा जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है और यह कार्य निर्वाचन आयोग के नियमों के विपरीत है, तो इस पर तत्काल रोक लगाते हुए व्हाट्सएप पर इस तरह का निर्देश जारी करने वाले दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, कल्लू चौहान, रविंद्र नाथ गुप्ता और ऋषि द्विवेदी भी मौजूद रहे।



