https://damdaartvnewslive247.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

अतर्रा में पत्रकारों का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पत्रकारों ने गुलाल और फूलों से मनाई होली

अतर्रा में पत्रकारों का होली मिलन समारोह संपन्न, एकता और संगठन शक्ति का लिया संकल्प

 

अतर्रा (बांदा)। फागुन की मस्ती और रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) की तहसील इकाई अतर्रा द्वारा बांदा रोड स्थित सरस्वती बालिका विद्यालय परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने फूलों और गुलाल के साथ होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।

 

समारोह का शुभारंभ संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल निगम तथा तहसील अध्यक्ष अवधेश शिवहरे की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की वर्षा कर होली की बधाई दी। पूरे परिसर में “होली है” के जयघोष और आपसी हंसी-ठहाकों से वातावरण आनंदमय हो गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राहुल निगम ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पत्रकारों के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनका सामना संगठन की एकता और मजबूती से ही किया जा सकता है।

तहसील अध्यक्ष अवधेश शिवहरे ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, इसलिए हमें निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखनी चाहिए।

 

इस अवसर पर जिला और तहसील स्तर के कई पदाधिकारी व पत्रकार मौजूद रहे। प्रमुख रूप से दिनेश कुमार गुप्ता (उपाध्यक्ष), रामप्रकाश गुप्ता (उपाध्यक्ष), राममहेश त्रिपाठी (जिला महासचिव), टी. एन. पाण्डेय (वरिष्ठ सदस्य), राजाराम रही, अमित भारद्वाज, अनूप गुप्ता और शशिकांत राजन सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष राहुल निगम ने सभी का आभार व्यक्त किया और संयोजक व तहसील अध्यक्ष अवधेश शिवहरे ने कहा कि इस स्नेह मिलन ने यह साबित कर दिया है कि अतर्रा के पत्रकार न केवल अपनी कलम से समाज को दिशा दे रहे हैं, बल्कि आपसी भाईचारे की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। जलपान और स्नेह भेंट के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!