तिंदवारी ब्लॉक की गौशालाओं में बदहाली, भूख और इलाज के अभाव में गोवंशों की मौत
गौशालाओं में ताले, कर्मचारी नदारद, मृत गोवंशों को कुत्ते नोचते मिले

*तिंदवारी ब्लाक के अंतर्गत अधिकतर गौशाला में गोवंश भूख के कारण और इलाज के अभाव में दम तोड़ रहा है*
*बांदा* -तिंदवारी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोखरही अस्थाई गौशाला में गौशाला के अंदर मृत गोवंश कुत्ते नोच कर खा रहे हैं गड्ढे के अंदर
एक गोवंश का बछड़ा गंभीर स्थिति पर पड़ा हुआ था गौशाला के बाहर ताला लटका हुआ था एक भी कर्मचारी नहीं थे गोवंश को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है
2) तिंदवारी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंगुस में संचालित अस्थाई गौशाला पर गौशाला के अंदर एक गोवंश मृत मिला और दूसरा गोवंश गंभीर अवस्था में बीमार मिला
गोवंश को सिर्फ सूखा पराली खिलाया जा रहा है पानी की टंकी इतनी ज्यादा गंदी है और गोवंश पानी पीता है हो सकता बीमार हो जाए मृत गोवंशों को कुत्ते नोच कर खा रहे थे गौशाला के अंदर गड्ढे पर
वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत दतरौली संचालित गौशाला पर बाहर से ताला लटका हुआ था कोई कर्मचारी नहीं मिला कुछ दूरी पर एक गोवंश मृत मिला जिस कुत्ते नोच रहे थे
ग्राम पंचायत बम्बीहा में संचालित अस्थाई गौशाला पर सिर्फ 65 गोवंश मिले उनको खाने-पीने को लेकर कोई उचित व्यवस्था नहीं वही ग्राम पंचायत चिल्ला में संचालित अस्थाई गौशाला पर बाहर से ताला लटका हुआ था और गोवंश को देखरेख करने वाला कोई कर्मचारी नहीं मिला आज विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ तिंदवारी ब्लाक की अंतर्गत विभिन्न प्रकार विभिन्न गौशालाओं का भ्रमण किया सभी गौशाला में व्यवस्थाओं का अंबार मिला किसी गौशाला में कर्मचारी नहीं मिले बाहर से ताला लटका हुआ था किसी में कर्मचारी मिले तो गोवंश की हालत इतनी ज्यादा चिंताजनक है और इतने ज्यादा कमजोर हो चुके हैं की गोवंश भूख से मार रहा है।




