न्यायालय में सख़्त पैरवी से गैंगस्टर-माफिया पर शिकंजा कसने वाले विशेष लोक अभियोजक सौरभ सिंह सम्मानित
न्यायालय में सख़्त पैरवी से गैंगस्टर-माफिया पर शिकंजा कसने वाले विशेष लोक अभियोजक सौरभ सिंह सम्मानित

रामबाबू विश्वकर्मा
सह संपादक
दमदार टीवी न्यूज
बांदा । जनपद में संगठित अपराध, गैंगस्टर एवं माफिया अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में न्यायिक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत नियुक्त विशेष लोक अभियोजक श्री सौरभ सिंह को उनके उत्कृष्ट अभियोजन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के जल राज्य मंत्री रामकेश निषाद जी तथा पुलिस अधीक्षक बाँदा पलाश बंसल (आई.पी.एस.) द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दिया गया।
सम्मान का आधार न्यायालय में गैंगस्टर एवं माफिया अपराधियों के विरुद्ध की गई सशक्त, निरंतर एवं प्रभावी पैरवी, पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय तथा अभियोजन के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने में निभाई गई उल्लेखनीय भूमिका रही।
बताया गया कि विशेष लोक अभियोजक सौरभ सिंह द्वारा मामलों की सूक्ष्म विवेचना, ठोस कानूनी तर्क एवं समयबद्ध पैरवी के चलते कई गंभीर मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित हुई है। इससे न केवल संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है, बल्कि जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी सुदृढ़ हुई है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रभावी अभियोजन व्यवस्था अपराध नियंत्रण की सबसे मजबूत कड़ी होती है। श्री सौरभ सिंह द्वारा किया गया कार्य न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ आमजन में कानून के प्रति विश्वास को भी मजबूत करता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



