नरैनी में स्टूडेंट गैलरी एवं स्पोर्ट्स शॉप का शुभारंभ
नरैनी में स्टूडेंट गैलरी एवं स्पोर्ट्स शॉप का शुभारंभ

नरैनी में स्टूडेंट गैलरी एवं स्पोर्ट्स शॉप का शुभारंभ
नरैनी (बांदा)। ग्राम पंचायत नौहाई, विधानसभा नरैनी निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र श्री रामस्वरूप सिंह, पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख महुआ के सुपुत्र, द्वारा बांदा रोड नरैनी में स्टूडेंट गैलरी एवं स्पोर्ट्स शॉप का शुभारंभ किया गया।
दुकान का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरैनी किरन वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर हनुमान दास राजपूत, जिला अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी बांदा एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदर विधानसभा बांदा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी एवं अधिक संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्टूडेंट गैलरी एवं स्पोर्ट्स शॉप के खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी, जिससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिष्ठान संचालक अनिल कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।




