क्राइमबिहार

औरंगाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नशे में भाई ने बहन से दुष्कर्म का किया प्रयास

औरंगाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नशे में भाई ने बहन से दुष्कर्म का किया प्रयास

 

बिहार – औरंगाबाद शहर से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है। न्यू एरिया स्थित एक मोहल्ले में 24 वर्षीय युवक ने नशे की हालत में अपनी 21 वर्षीय सगी बहन के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। यह घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपित भाई नशे की हालत में घर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। बहन के शोर मचाने पर जब मां ने बीच-बचाव किया तो आरोपित और उग्र हो गया और लोहे की रॉड से बहन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल युवती को परिजनों द्वारा तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाना में अपने ही भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि आरोपित भाई पूर्व में भी कई बार नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। विरोध करने पर वह पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट भी करता रहा है।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती के बयान के आधार पर आरोपित भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार पाया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में भी दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!