Uncategorizedटॉप न्यूज़यूपीराज्य

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बांदा मेडिकल कॉलेज की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

ऑपरेशन की संख्या बढ़ाने, बाहर की दवा न लिखने और सभी अस्पतालों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर

उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक की अध्यक्षता में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा व स्वास्थ्य , चिकित्सा शिक्षा विभाग के‌ कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

 

संवाददाता-पूरन राय बांदा

 

 

बांदा -उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक की अध्यक्षता में सोमवार को रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज बाँदा के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

 उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की मंशा है कि कोई भी मरीज आपरेशन हेतु निराश होकर अस्पताल से न लौटे और विशेष करके यह सुनिश्चित किया जाए कि बाहर की दवाइयां किसी भी हाल में न लिखी जायें, क्योंकि हर दवा पर्याप्त मात्रा में स्टोर में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सीएचसी एवं पीएचसी स्तर पर माइनर आॅपरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला अस्पताल में आॅपरेशन की संख्या बढाये जाने के निर्देश दिये। बुन्दलेखण्ड हमारी प्राथमिकता में है, निजी चिकित्सालयों की अपेक्षा सरकारी अस्पतालों में सभी व्यवस्थायें बेहतर होनी चाहिए। समीक्षा के दौरान आॅपरेशन थियेटर की आवश्यकताओं के हिसाब से डिमाण्ड शासन को भेजने के निर्देश दिये और यह ध्यान रहे कि जनपद के किसी भी अस्पताल में कोई भी पद खाली न रहे और चिकित्सकों की कोई कमी न रहने पाये और विज्ञापन निकालकर नियमानुसार चिकित्सक रखे जायें। उन्होंने महिला चिकित्सालय की समीक्षा के दौरान महिला चिकित्सालय की नवीन बिल्डिंग बनने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने समीक्षा करते हुए सब सेन्टरों में बिजली कनेक्शन न होने के कारण नाराजगी व्यक्त की, साथ ही पीएचसी एवं सीएचसी की जानकारी लेते हुए कहा कि कोई अस्पताल बन्द नही रहने पाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि तत्काल सभी सेन्टरों में बिजली कनेक्शन कराये जायें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि यदि पीएचसी के कोई डाॅक्टर छुट्टी पर जायें तो अनुमति लेकर ही जाये और उनके स्थान पर दूसरे की ड्यूटी लगायी जाए, साथ ही जो एएनएम की ड्यूटी वैक्सीनेशन पर लगायी गयी है, उन सभी को निर्देशित किया जाए की पहले कार्यालय आयें और कार्य सम्पन्न करने के उपरान्त वैक्सीनेशन के लिए फील्ड पर जायें। जनपद के सभी अस्पतालों में रसोई घर बनाये जाने के लिए रोगी कल्याण निधि से बनवाया जायें और किसी भी अस्पताल में निष्प्रयोज्य सामग्री न रखी जाए, शीघ्र ही कण्डम करके फण्ड को शासकीय मद में प्रयोग किया जाए। इसी प्रकार एम्बुलेन्स 108 एवं 102 की समीक्षा की जिसमें दोनो की जांच में आॅकडें संदिग्ध होने की स्थिति में जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि दोनो की जांच कर यथा स्थिति से अवगत कराया जाए। मेडिकल काॅलेज बाँदा के गल्र्स एवं ब्वाज हास्टल के छात्र/छात्राओं के विषय में वार्डेन से जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि गल्र्स हास्टल में महिला गार्ड एवं ब्वाज में पुरूष गार्ड ही लगाये जायें और बच्चों के साथ माता-पिता का रोल अदा किया जाए। 

यदि बच्चे के दिमाग में निगेटिवविटी है तो उनकी लगातार काउन्सलिंग की जाए। साथ ही खाना गुणवत्तायुक्त हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी महोदया बाॅदा द्वारा एक आ0सी0यू0 बनाने हेतु आग्रह किया गया।

  बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, विधायक नरैनी ओममणि वर्मा, जिलाधिकारी बाॅदा जे0 रीभा, पुलिस अधीक्षक बाॅदा पलाश बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजेन्द्र सिंह, प्राचार्य मेडिकल काॅलेज बाँदा सुनील कुमार कौशल सहित समस्त मेडिकल आफिसर्स, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!