Uncategorizedटॉप न्यूज़धर्मयूपीलोकल न्यूज़

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से संपन्न की केन जल आरती

हर मंगलवार केन नदी घाट पर होता है आयोजन, स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से संपन्न की केन जल आरती

 

बांदा।

जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली केन जल महाआरती में इस सप्ताह भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मां केन की आरती उतारी।

 

यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में केन नदी घाट पर संपन्न होता है।

 

समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन नदी हमारी जीवनदायिनी है, जो हमें सिंचित करती है। इसलिए इसे स्वच्छ रखना हम सबका दायित्व है। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति नदी में गंदगी न फैलाए और स्वच्छता बनाए रखे।

 

कार्यक्रम में जय केन मईया और जय गंगा मईया के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इसी दौरान युवा जिला उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ मंत्री श्री श्याम सुंदर गुप्ता का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया तथा गौ रक्षा समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर खाटू श्याम सेवा मंडल जिला अध्यक्ष मोंटू गुप्ता, युवा जिला उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, गौ रक्षा समिति जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, अवधेश प्रजापति गोलू, जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति, महेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदाधिकारी

मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!