रोटी बैंक टीम के द्वारा रक्षाबन्धन के अवसर पर जरूरतमंदों को दिया गया समान
लगभग 350 ग्रामीण हुए लाभान्वित

बांदा। आज दिनांक 10 अगस्त 2025 को प्रत्येक रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्र मौली भारद्वाज,मनु बंसल जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के सदस्य महेंद्र पाल के नेतृत्व में, ग्राम प्रधान ग्राम पडूई पूरनलाल प्रजापति ब्लॉक बड़ोखर खुर्द तहसील व जनपद बाँदा की उपस्थित में बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दिए गए कपड़े, किताबें,जूते चप्पल,पर्स, आदि का वितरण ग्राम पडूई के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के अध्यक्ष रिज़वान अली और संगठन मंत्री सुनील सक्सेना के द्वारा जागरूक किया गया। रक्षा बन्धन,कजली के अवसर पर उक्त कपड़े,किताबें, जूते चप्पल,पर्स आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआएं आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप में उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,सचिव मोहम्मद इदरीश, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,शाखा प्रमुख बरई मानपुर पवन कुमार पाण्डे सदस्य नसीर खान,हीरालाल और वीरेन्द्र कुमार समाजसेवी ग आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।




