पाठा क्षेत्र में 29 अगस्त को होगा खेल दिवस पर विशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
ग्रामीण मेधा अभिनन्दन समिति का वार्षिक आयोजन – युवाओं के लिए सुनहरा मौका

पाठा क्षेत्र में 29 अगस्त को होगा खेल दिवस पर विशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
सपहा (पाठा)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण मेधा अभिनन्दन समिति पाठा क्षेत्र द्वारा 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में बजरंग इंटर कालेज सपहा, पाठा क्षेत्र में विशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को कल सुबह 8 बजे विद्यालय परिसर में उपस्थित होना होगा। सभी प्रतिभागियों के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य रखा गया है।
खेलकूद प्रतियोगिता 2025 समिति के संचालक श्री कमलेश प्रसाद (प्रधानाचार्य, बजरंग इंटर कॉलेज सपहा) ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं में खेल भावना का विकास करना है।
कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में सदर विधायक अनिल प्रधान, अध्यक्ष समाजसेवी मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रखर पटेल तथा समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं:
जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती, एड. महेंद्र सिंह (अपना दल एस), गिरीश चतुर्वेदी, राधेश्याम, शिव भवन, नत्थू यादव, अतुल पटेल, आनंद सिंह यादव, कृष्णकांत पटेल, राकेश सिंह पठारी, रोहित सिंह पटेल तथा क्षेत्र के युवा साथी।




