टॉप न्यूज़यूपी

कुछ देखने की इजाजत नहीं है, तुम्ही तुम निगाहों में हो, रील हुई वायरल शिक्षिका ने जिलाधिकारी को दी सफाई।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कार्यरत हैं शिक्षिका

जनपद बांदा।

बांदा में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की शिक्षिका का विद्यालय समय में विद्यालय की छात्राओं के सामने रील बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। शिक्षिका का फिल्मी अंदाज में छात्राओं के सामने फिल्मी गाने की धुन पर कि कुछ देखने की इजाजत नहीं है तुम्ही तुम निगाहों में हो, के गाने पर रील बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ है।
जिस पर शिक्षिका ने अपनी सफाई पेश करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय से मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष रखा है। और बताया है कि मेरे साथ षड्यंत्र करके मेरे खिलाफ साजिश रचने का कुचक्र किया गया है। जैसा कि विद्यालय में संगीत कला नृत्य पर विद्यालय में छात्राओं के लिए उनको सिखाने के लिए मेरे द्वारा वीडियो बनाया गया था, लेकिन उस वीडियो को विद्यालय की वार्डन ने मेरे अकाउंट से उसे वायरल किया है और मुझे बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया में वायरल किया गया है। फिलहाल शिक्षिका ने वायरल वीडियो पर अपना पक्ष रखते हुए बताया है कि मैं शिक्षा विभाग के शिक्षक पद पर कार्यरत हूं मेरे द्वारा कोई ऐसा कार्य नहीं किया गया, जिससे आम-जनमानस और मेरे पेशा पर कोई सवालिया निशान लग रहा हो, लेकिन इसके बावजूद भी अगर किसी को बुरा लगा है तो मैं हाथ जोडकर सभी से उस वीडियो के संबंध में माफी मांग रही हूं। गौरतलब है विद्यालय की शिक्षिका ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी सफाई में अपने आप को निर्दोष बताते हुए सिर्फ विद्यालय की अनियमित को उजागर न कर सकूं इसके लिए मेरे खिलाफ षड्यंत्र वार्डन के द्वारा रचा गया है।
वायरल वीडियो का संज्ञान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लिया वायरल वीडियो की,जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!