चित्रकूट में रक्षाबंधन के अवसर पर एकल अभियान के तत्वाधान में पुलिस अधिकारियों को बांधा गया रक्षा सूत्र , समाज की सुरक्षा का लिया संकल्प।
समाज की सुरक्षा का लिया संकल्प।

चित्रकूट में रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस अधिकारियों को बांधा गया रक्षा सूत्र, समाज की सुरक्षा का लिया संकल्प
चित्रकूट, उत्तर प्रदेश।
आज एकल अभियान के तत्वाधान में अनिल पटेल संच प्रमुख कर्वी की अध्यक्षता में भाग बुंदेलखंड के अंचल चित्रकूट के संच कर्वी में रक्षाबंधन पर्व पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर थाना अध्यक्ष श्री अनिल कुमार, सब इंस्पेक्टर श्री हरिश्चंद्र रावत सहित सभी पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा गया। बहनों द्वारा राखी बाँधने के बाद सभी पुलिस अधिकारियों ने समाज की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अंचल प्रशिक्षण प्रमुख श्री शिशुपाल सिंह, संच कर्वी के संच प्रमुख अनिल कुमार एवं सभी आचार्य बहनें उपस्थित रहीं।
रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व को सामाजिक समरसता और सुरक्षा के संदेश के साथ मनाकर एकल अभियान ने समाज में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया।




