अयोध्यावासी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण की छठी, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण की छठी:भक्तों ने की पूजा-अर्चना, झांकियों और नृत्य से सजा कार्यक्रम*
गणेश आरती और हनुमान चालीसा के पाठ से हुई कार्यक्रम की शुरुआत_
अयोध्यावासी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण की छठी
रिपोर्ट पूरन राय
बांदा। -शहर के बनोयटा स्थित प्रसिद्ध अयोध्यावासी में जन्माष्टमी पर्व एवं छठी में जागरण कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जी की छठी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री कृष्ण जी की पूजा के बाद कड़ी,पूड़ी और चावल का भोग लगाया गया।
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कानपुर से पधारें कलाकरों में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश जी की आरती और हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। भक्तिमय माहौल में विभिन्न कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। गणेश जी, भोलेनाथ और अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नृत्य प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।
रात्रि जागरण का कार्यक्रम हुआ और समाज की महिलाओं व बच्चों ने बढ़ा-चढ़ाकर भाग लिया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती बसु जी मन्दिर समिति के अध्यक्ष मेवालाल गुप्ता जी विजय गुप्ता जी रामचंद्र चन्द्री जी रामचंद्र बाउआ जी वैश्य अमित गुप्ता मनीष किशोर कुमार गुप्ता जी अशीष गुप्ता जी बिष्णु गुप्ता दिनेश गुप्ता
संरक्षक सन्त कुमार गुप्ता जी राजकुमार राज जी आशुतोष गुप्ता हरिओम गुप्ता बिष्णु गुप्ता सहित महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में दिनेश, समीर और शिवराम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल और उत्साह का माहौल देखने को मिला।




