क्राइम

अतर्रा में लगातार हो रही टप्पेबाजी की घटनाएं, पुलिस सुस्त चोर मस्त

जल्द से जल्द पूरे मामले का होगा खुलासा क्षेत्राधिकारी अतर्रा

  • अतर्रा(बांदा)। कस्बे के नरैनी रोड़ चूड़ीगली के पास आज दिनांक 08/08/2025 को लगभग 3:30 दोपहर के आस पास रूबी पाण्डेय पत्नी रूपचंद्र पाण्डेय निवासी बक्टाबुजुर्ग थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट की रहने वाली जो अपने मायके चिमनी पुरवा अतर्रा ग्रामीण आई हुई थी। आज दोपहर ज्वेलर्स के पास सोने मंगलसूत्र लेने अपनी बहन और भौजी के साथ झल्लू सोनी के पास गई थी। पीड़ित रूबी पाण्डेय ने बताया कि कुछ पैसा मेरा झल्लू सोनी के पहले से माला के लिए जमा था , शेष पैसा लेकर मै अपना सोने का माला लेने गई थीं। झल्लू ने कहा कि माला अभी तैयार नहीं है,तो हम सभी वापस चूड़ी गली के पास आ गए जहां पर कपड़ों की सेल लगी हुई थी उसको देखने लगी उसी दौरान कुछ महिलाएं आई और मेरे पास खड़ी हो गई और इधर उधर धक्का देने लगी। कुछ देर बात जब मैने अपने बैग में देखा तो चैन खुली थी और पूरा पैसा गायब था।

कस्बे में इन दिनों महिला चोरों का आतंक छाया हुआ है अभी 4 दिनों पूर्व ही बांदा रोड स्थित कॉपरेटिव बैंक से एक महिला की 35000 रुपए की टप्पेबाजी की घटना हुई थी,और आज फिर यह घटना हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण यादव मौके पर पहुंचे आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज लिया और जल्द ही खुलासे की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!