टॉप न्यूज़

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 23 आईएएस अफसरों के तबादले

Up police department

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 23 आईएएस अफसरों के तबादले

 

कई जिलों के जिलाधिकारी हटाए गए।

 

गोंडा की डीएम नेहा शर्मा हटाई गईं, नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया।

 

बहराइच की डीएम मोनिका रानी भी हटाई गईं, उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया।

 

अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल हटाए गए, गौरव दयाल को गृह विभाग का सचिव बनाया गया।

 

गृह विभाग के सचिव राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त बनाया गया, गोरखपुर के डीएम कृष्णा करुणेश भी हटाए गए

 

नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाए गए कृष्णा करुणेश।

 

कानपुर देहात के डीएम आलोक सिंह को भी हटाया गया, आलोक सिंह को राज्य संपत्ति विभाग में विशेष सचिव बनाया गया।

 

झांसी के मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे को वर्तमान पद के साथ बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

 

गाजियाबाद के डीएम दीपक मीणा को गोरखपुर का डीएम बनाया गया।

 

प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को गाजियाबाद का डीएम बनाया गया।

 

गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का डीएम बनाया गया।

 

कासगंज की डीएम मेधा रूपम को गौतमबुद्ध नगर का डीएम बनाया गया।

 

अपर आयुक्त प्रशासन गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश चीनी मिल निगम लिमिटेड प्रणय सिंह को कासगंज का डीएम बनाया गया।

 

ललितपुर के डीएम अक्षय त्रिपाठी को बहराइच का डीएम बनाया गया।

 

विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त अमनदीप डुली को ललितपुर का डीएम बनाया गया।

 

विशेष सचिव राज्य संपत्ति पवन कुमार गंगवार मिर्जापुर के डीएम बने।

 

मिर्जापुर की डीएम प्रियंका निरंजन को गोंडा का डीएम बनाया गया।

 

मिनिस्ती एस. वित्त विभाग की सचिव को गन्ना आयुक्त बनाया गया।

 

गन्ना आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय को समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!