केन जल आरती कार्यक्रम में शामिल हुए माता माहेश्वरी देवी आरती मंडल के सदस्यों ने मिलकर की आरती वंदना !
RELIGION

बांदा UP -जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में केन घाट पर केन जल महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान माता माहेश्वरी देवी आरती मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपनी सहभागिता दिखाई। जानकारी दी गई कि विगत 10 वर्षों से माता माहेश्वरी देवी आरती मंडल द्वारा मंदिर परिसर में सावन माह में हजारों शिवलिंग बनाए जाते है और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर केन मां को सौंप दिए जाते है। जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने आगे अवगत कराया कि केन जल आरती के दौरान मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित अन्य सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की दिव्य आरती उतारी और उनको केन मां को सौंप दिया तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर केन जल महाआरती कार्यक्रम को विधि विधान से संपन्न किया गया। इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति द्वारा माता माहेश्वरी देवी आरती मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किया एवं मां गंगा का मोमेंटो चित्र भेंट किया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी रामकरण पाल के जन्मदिवस को भी भव्य रूप से मनाया गया और उनका मुंह मीठा कराकर उनको अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं में एक अलग ही उत्साह और उल्लास दिखा। इस दौरान सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट ब्यूरो प्रमुख बांदा